Brahma Kumaris News
शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में आदरणीय ब्रह्माकुमारी मनमोहिनी दीदी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई…
रायपुर, छ.ग.। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम सह मुख्य प्रशासिका दीदी मनमोहिनी जी की पुण्यतिथि शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। शिवबाबा को भोग स्वीकार कराते हुए सभी ब्रह्मावत्सों को रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने भोग प्रदान किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने आदरणीय मनमोहिनी दीदी की अनेक विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बतलाया कि दीदी जी सदैव उपराम रहती थीं। उनका मूल वाक्य था कि अब घर जाना है। दिल्ली में जो मशहूर जसलोक हास्पीटल बना है वह उन्हीके चाचा जी ने बनवाया था। उनके चाचा का नाम लोकूमल और चाची का नाम जसोदा था जिसके आधार पर जसलोक नाम पड़ा।
इतने समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने पर भी उनके अंदर जरा भी अहम् भाव था। वह बहुत ही निर्माणचित्त महिला थीं। उन्होने इस संस्थान को संचालित करने के लिए कई नियम बनाए। वह सदैव अपने को स्टुडेण्ट समझती थीं। नियमित रूप से क्लास में डायरी और पेन लेकर सबसे पहले आकर बैठती थी। मुरली के प्वाइंट नोटकर उस पर गहन मन्थन करना उनका शौक था। शिवबाबा ने उनकी विशेषताओं को देखकर उन्हें बड़ी दादी जी के साथ यज्ञ संचालन की बागडोर सौंपी थी।
अन्त में बीके सविता दीदी और रायपुर की अन्य ब्रह्माकुमारी बहनो ने दीदी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी। बाद में क्लास के भाई बहनो ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और ब्रह्माभोजन स्वीकार किया। ओमशांति।
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल






















