Connect with us

Brahma Kumaris News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायको का ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पारम्परिक तरीके से स्वागत किया

Published

on

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में नवनिर्वाचित विधायको को रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिक ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने पारम्परिक तरीके से तिलक लगाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। दैवी बहनों को अपने घर में स्वागत करने के लिए आया हुआ, देखकर सभी बहुत खुश हुए। सभी विधायकगण संस्थान से पूर्व परिचित थे।

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने जिनका स्वागत किया उनमें – केन्द्रीय आदिम जाति कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री भ्राता डॉ. रमन सिंह जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भ्राता धरम लाल कौशिक जी, सर्वाधिक मतों से विजयी होने वाले पूर्व मंत्री भ्राता बृजमोहन अग्रवाल जी, पूर्व मंत्री भ्राता राजेश मूणत जी, पूर्व मंत्री एवं सांसद भ्राता रामविचार नेताम जी, सांसद भ्राता मोतीलाल साहू जी और भ्राता पुरन्दर मिश्रा जी आदि-आदि शामिल थे।