Brahmakumaris Raipur
मंत्रियों और विधायकों का शान्ति सरोवर में स्नेह मिलन समारोह
मंत्रियों और विधायकों का शान्ति सरोवर में स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
मन की शान्ति के लिए माउण्ट आबू जाने की चाह… डॉ. चरण दास महन्त, विधानसभा अध्यक्ष
रायपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजनीतिक सेवा प्रभाग द्वारा विधायकों के लिए शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त, नेता प्रतिपक्ष नारायण दास चन्देल सहित अनेक मंत्री एवं विधायक मौजूद थे।
इस अवसर पर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त ने कहा कि हम लोगों को शान्ति की जरूरत है। सभी लोग चाहे घर में हों या विधानसभा में सभी जगह अशान्त हैं। हम यह तय नहीं कर पाते हैं कि कौन सा कार्य हमारा है और कौन सा ईश्वर का है? शान्ति के लिए हमारे कई साथी माउण्ट आबू जाने की इच्छा रखते हैं ताकि शान्ति की अनुभूति कर सकें। हमारे अन्दर सुधार आए। मन में शान्ति होगी तो जनता की अच्छी सेवा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अशान्त मन से परमात्मा को याद नहीं कर सकते। हम सब उनकी सन्तान हैं और उनके समान बनना चाहते हैं।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को माउण्ट आबू में आयोजित तीन दिवसीय राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परम्पराओं से भरपूर है। इसका विकास विज्ञान के बल पर नहीं किन्तु नैतिक और आध्यात्मिकता के आधार पर करने की जरूरत है ताकि यह राज्य सारे देश के लिए रोल मॉडल बन सके।
प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि यह भूमि भावनाओं से भरी हुई है। यह भूमि अयोध्यापति श्री राम का ननिहाल रहा है। कहा भी जाता है छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। जनता ने अपनी आवाज सत्ता के गलियारे तक पहुंचाने के लिए आपको चुना है। आज चाहे पक्ष हो चाहे विपक्ष सब कुछ भुलाकर यहाँबैठे हैं। किन्तु मनोबल की कमी होने से सेवाओं पर असर पड़ता है। जहाँ मनोबल होता है वहाँ सत्यता और सरलता जीवन की अनुगामिनी बनकर श्रेष्ठ व्यक्तित्व के रूप में उभरता है। उन्होंने सभी विधायकों को पुन: माउण्ट आबू में आने का निमंत्रण दिया ताकि वहाँ से नवीन प्रेरणाएं प्राप्त कर सकें। माउण्ट आबू की भूमि भी ऐसी ही श्रेष्ठ पावन भूमि है जहाँ पर लोग सब कुछ भूलकर मानव-मानव के साथ गले मिलकर चलते हैं।
समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त, नेता प्रतिपक्ष नारायण दास चन्देल, स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम सॉय सिंह टेकाम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, डॉ. कृष्ण मूर्ति बाँधी, पुन्नू लाल मोहिले, ननकी राम कँवर, कुलदीप जुनेजा, अरूण वोरा, शिवरतन शर्मा, शिशुपाल सिंह सोरी, धरमजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, दलेश्वर साहू, डॉ. प्रीतम राम, रजनीश सिंह, डॉ. लक्ष्मी धु्रव, श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती उत्तरी जांगड़े आदि का शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
समारोह में रायपुर के बाल कलाकारों ने राजकीय गीत अरपा पैरी के धार…गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया। अन्त में भिलाई सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। संचालन धमतरी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने किया।
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल




























