Brahma Kumaris News
विद्यार्थी जीवन को मोबाईल और सोशल मीडिया में व्यर्थ न गंवाएं… ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी
विद्यार्थी जीवन को मोबाईल और सोशल मीडिया में व्यर्थ समय न गंवाएं… ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी
रायपुर, 17 अक्टूबर: विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम काल होता है जबकि हम अपने भविष्य को संवार सकते हैं। इस बहुमूल्य समय को मोबाईल, इन्टरनेट और सोशल मीडिया में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। बहुत ज्यादा इन बातों में व्यस्त रहने से हमारी एकाग्रता पर भी असर होता है। मोबाईल का उपयोग सीमित होना चाहिए।
यह विचार ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में एकत्रित एन.सी.सी. के बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामासिवनी (आरंग) के बच्चे कल शान्ति सरोवर देखने के लिए आए हुए थे। उन्होने आगे कहा कि एन. सी. सी. में भाग लेने से जीवन में अनुशासन आता है। इससे आगे चलकर जीवन में बहुत से फायदे होने वाले हैं।
उन्होंने विद्याथियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि आप सभी देश के उज्जवल भविष्य हो। सिर्फ आपके माता-पिता को ही नहीं बल्कि देश को भी आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं। यह विद्यार्थी जीवन फिर से लौटकर नहीं आने वाला है। इसलिए अपने समय का सदुपयोग कर अपने भविष्य को संवारने के कार्य में लग जाना चाहिए। आपका भविष्य आपके हाथों में है। आप जैसा चाहो वैसा बन सकते हो। आपका लक्ष्य उॅँचा होना चाहिए। मोबाईल, टेलीविजन, सोशल मीडिया आदि क्षणिक आकर्षण की चीजें हैं। आगे चलकर जीवन में यह चीजें काम नहीं आने वाली हैं।
उन्होंने बतलाया कि कई बच्चे सहनशीलता की कमी होने से असफलता से निराश होकर जीवघात कर लेते हैं। उनके अन्दर परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति नहीं होती है। इसी प्रकार कई युवक फैशन के चलते या फिर संगदोष में आकर नशा करने लग जाते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे लोगों को दोस्त बनाओ और आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाओ। राजयोग मेडिटेशन सीखो तो एकाग्रता बढ़ जाएगी और परीक्षा में अच्छे नम्बर आएंगे। कार्यक्रम मे ग्रुप लीडर बलदेव ठाकुर सहित सौ की संख्या में एन.सी.सी कैडिट उपस्थित थे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रायपुर
फोन: 0771-2253253, 2254254
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल























