Connect with us

Brahmakumaris Raipur

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को मिला नारी शक्ति सम्मान

Published

on

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को मिला नारी शक्ति सम्मान

रायपुर (छ.ग.): समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजधानी की विभिन्न महिलाओं को (जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल थीं) स्योर सामाजिक संस्था की ओर से नारी शक्ति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशासक सेवा प्रभाग की इन्दौर जोन की क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को नारी शक्ति सम्मान देकर उनकी सेवाओं की सराहना की गई।

 

उक्त सम्मान समारोह में लोकसभा सांसद विजय बघेल जी, पण्डित हरिशंकर शुक्ल महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ममता शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सदस्य छ.ग. राज्य प्रान्तीय जवाबदेही प्राधिकार छ.ग. शासन श्रीमती रामकली यादव, सायबर एक्सपर्ट श्रीमती सोनाली गुहा, मितान सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती विद्या राजपूत स्योर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष देवदत्त साहू और संयोजिका नेहा ठाकुर आदि उपस्थित थीं।

 

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

रायपुर (छ.ग.)

Continue Reading