Connect with us

News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वेबीनार

Published

on

प्रेस रिलीज

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वेबीनार

रायपुर, 19 जून : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा रविवार 21 जून को सुबह 8.30 बजे सोशल मीडिया यूट््यूब पर आनलाईन वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। जिसका विषय होगा: वर्तमान परिस्थितियों में राजयोग की आवश्यकता।

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया है कि वेबीनार को माननीय राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त, ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी, माउण्ट आबू से ब्रह्माकुमारी उषा दीदी, डॉ. श्रीमन्त साहू, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी सम्बोधित करेंगी। इस अवसर पर कु. शारदा नाथ आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत करेंगी।

उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत 35 वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के 140 देशों में एक साथ और एक ही समय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन शाम को 6.30 बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँमिलकर राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सारे विश्व में पवित्रता और शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।

22 जून से आनलाईन राजयोग अनुभूति शिविर

राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा प्रतिदिन सुबह 7 से 8.30 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का ऑनलाईन आयोजन किया गया है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर फोन: 0871-2253253, 2254254

—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo