News
रायपुर – ब्रह्माकुमारी संस्थान ने २९ क्वींटल चावल और अन्य खाद्य सामग्री जिला प्रशासन को सौंपी
प्रेस विज्ञप्ति
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने २९ क्वींटल चावल और अन्य खाद्य सामग्री जिला प्रशासन को सौंपी
रायपुर, १३ अप्रैल: जिला प्रशासन की अपील पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने २९ क्वींटल चावल, ३ क्वींटल गेंहूं, २ क्वींटल पोहा , ५० किलो दाल और ५० किलो शक्कर प्रदान किया है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरूरतमन्द लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाया जा सके।
आज विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने सभी खाद्यान्न सामग्री के साथ डोनेशन ऑन व्हील की गाड़ी को शिवध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, वनिशा और ब्रह्माकुमार महेश भाई उपस्थित थे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
शान्ति सरोवर, रायपुर (छ.ग.)
फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo




