Connect with us

Brahmakumaris Raipur

Published

on

रायपुर, 03 अक्टूबर 2024 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में बीस फीट उँचे मंच पर सजायी गई नौ देवियों की चैतन्य झाँकी अपनी अलौकिकता के कारण लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।

इस झाँकी का शुभारम्भ लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता अग्रवाल और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

उद्घाटन करने के बाद सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल ने झाँकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही आकर्षक और मनभावन झाँकी सजायी गई है। इसे देखना बहुत ही सुखद लगा। बड़ा ही आत्मिय और अलौकिक अनुभव हुआ।

यह झाँकी आगामी 12 अक्टूबर तक रहेगी तथा इसे देखने का समय प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। इस झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों -मॉं दुर्गा, श्री लक्ष्मी, सरस्वती, काली, गायत्री वैष्णो देवी, मीनाक्षी, सन्तोषी माता और उमादेवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र होती है।