Connect with us

Brahmakumaris Raipur

बीके ओमप्रकाश भाईजी की 8 वीं पुण्यतिथि रायपुर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी.

Published

on

 

रायपुर (छ.ग.): इंदौर जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक एवं मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की आठवीं पुण्यतिथि रायपुर में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।

इस अवसर पर सुबह क्लास में रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने उनकी विशेषताओं का उल्लेख करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

पश्चात शिवबाबा को भोग स्वीकार कराने के उपरांत सभी ब्रह्मावत्सों को भोग वितरित किया गया। भाई जी को बीके सविता दीदी के साथ ही माउण्ट आबू से पधारे रोटी डिपार्टमेंट के बीके भानू प्रकाश भाई और रायपुर के संयुक्त जिलाधीश (आईएएस) भ्राता उज्जवल जी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजँलि दी