Connect with us

Brahma Kumaris News

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैम्प

Published

on

ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की प्रथम पुण्यतिथि पर ब्लड डोनेशन कैम्प

रक्तदान करना परोपकार है इससे शरीर में कमजोरी नहीं आती… ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी
रक्तदान करना जीवनदान देना है…ब्रह्माकुमारी सविता दीदी

रायपुर,07 दिसम्बर, 2023: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। पूर्व क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में कुल 62 युनिट रक्त एकत्र कर एक एन.जी.ओ. को प्रदान किया गया जिसके द्वारा इस रक्त का नि:शुल्क उपयोग थैलीसिमिया पीडि़त बच्चों के इलाज में किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि रक्त दान करना पुण्य का काम है। हरेक व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। आपके द्वारा प्रदत्त खून अनेक बच्चों को जीवन देने में मदद करेगा। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों को बधायी देते हुए कहा कि आपने परोपकार का कार्य किया है जिससे आपको बहुतों की दुआएं मिलेगी।

रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को रक्तदान के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि इसलिए रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। इससे किसी प्रकार की शरीरिक कमजोरी भी नहीं आती है क्योंकि जितना रक्त हम दान करते हैं उतना खून फिर से हमारा शरीर नया बना लेता है। हमारा रक्तदान किसी जरूरतमन्द व्यक्ति को जीवन दान देने में मदद कर सकता है।