Brahma Kumaris News
शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में धूमधाम से दीपावली मनाई गई…
रायपुर, 31 अक्टूबर, 2024: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में दीपावली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रेरणा सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रायपुर के भाई-बहन उपस्थित थे।
पहले रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने अव्यक्त बापदादा की वाणी पढ़कर सुनाया। फिर शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। बाद में सभी ब्रह्मावत्सों को सविता दीदी ने भोग प्रदान किया। इस अवसर पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर को को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। स्टेज के सामने और आंगन में बहुत ही सुन्दर रंगोली भी सजायी गयी थी, जो कि बड़ा ही मनोहारी प्रतीत हो रहा था।











