News
विश्व शान्ति भवन, चौबे कालोनी रायपुर में हर्षोल्लास से उत्साह पूर्वक होली मनाई गई
रायपुर (छ.ग.): आज विश्व शान्ति भवन, चौबे कालोनी रायपुर में रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी की उपस्थिति में होली का त्यौहार हर्षोल्लास से उत्साह पूर्वक मयाया गया। इस अवसर पर सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने होली की शुभकामनाएं देते हुए गुलाबासी का पिचकारी से छिड़काव कर भाई-बहनों को गुलाब की तरह खुशबूवान बनकर सदैव महकने का सन्देश दिया। पिचकारी की धार ने सभी को भीगो दिया। साथ ही बीके बहनों ने क्लास में होवनहार देवी-देवताओं पर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ओं की भी वर्षा की।
पश्चात प्यारे बाबा की याद में सविता दीदी ने भाई-बहनों को चन्दन का टीका लगाया और टोली देकर मुख मीठा कराया। टोली की एक झलक आप सबके लिए भी प्रस्तुत है। ओमशान्ति।






