Connect with us

News

– रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल जी ने शिव ध्वज फहराया

Published

on

– सभी भाई-बहनों ने शिवबाबा के झण्डे के नीचे प्रतिज्ञा की…
– पूरा कार्यक्रम नये सभागार में सम्पन्न हुआ…

रायपुर, छत्तीसगढ़ : आज सुबह एकेडमी फॉर ए पीसफुल वल्र्ड-शान्ति शिखर नवा रायपुर अटल नगर में प्यारे शिवबाबा की 88 वीं जयन्ती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाई गई।

प्रारम्भ में बीके सविता दीदी ने सभी भाई-बहनों को शिवजयन्ती सो हम ब्राह्मणों की जयन्ती की बधाई देते हुए बाबा की ज्ञान मुरली सुनाई। पश्चात जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटा गया। फिर बाबा को भोग स्वीकार कराने के बाद बीके सविता दीदी ने अपने हस्तकमलों से सभी को भोग वितरित किया।

इस अवसर पर रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके सविता दीदी के साथ बीके किरण दीदी, बीके भावना दीदी, बीके रश्मि दीदी, बीके चन्द्रकला, बीके नीलम, बीके अदिति, बीके रूचिका, बीके सौम्या, बीके इति, बीके स्मृति, बीके वनिषा और अन्य बहनों ने केक काटकर और शिव ध्वज लहराने में सहयोग कर धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया