Connect with us

Brahmakumaris Raipur

रायपुर (छ.ग.) : राज्यपाल श्री रमेन डेका कोे ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया

Published

on

छ्त्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रजनी दीदी, इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, रायपुर केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।