Connect with us

Brahmakumaris Raipur

राजभवन में संध्या टी पार्टी में महामहिम राज्यपाल सहित राज्य के प्रमुख जनों से मुलाकात…

Published

on

राजभवन में संध्या टी पार्टी में महामहिम राज्यपाल सहित राज्य के प्रमुख जनों से मुलाकात…

रायपुर, 26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस की शाम को राजभवन में राज्य के चुने हुए प्रमुख अतिविशिष्ट व्यक्तियों के लिए महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा आयोजित चाय पार्टी में क्षेत्रीय निदेशिका बीके हेमा दीदी, बीके सविता दीदी, और बीके वनिषा दीदी ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रगान की धुन पर महामहिम राज्यपाल बहन अनुसूईया उइके जी का शुभागमन हुआ। राज्यपाल महोदया के आसन ग्रहण करने के बाद सारे आमंत्रित राजनेता एवं वरिष्ठ अधिकारी व सेना के जवान उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनसे मुलाकात करने लगे। इस दौरान बीके हेमा दीदी, बीके सविता दीदी एवं वनिषा दीदी ने भी उनसे मुलाकात की। बीके सविता दीदी ने राज्यपाल महोदया को गुलदस्ता भेंटकर उनसे हेमा दीदी का क्षेत्रीय निदेशिका के रूप में परिचय कराया। महामहिम राज्यपाल महोदया बहुत ही स्नेह से आदरणीय कमला दीदी को याद करती रहीं। उन्होंने कहा कि दीदी की याद आते ही उनका चेहरा उनकी आंखों में झलकने लगता है। लोगों से मिलना छोड़कर बहुत देर तक राज्यपाल महोदया ब्रह्माकुमारी बहनों से बातें करती रही। बीके सविता दीदी ने राज्यपाल से अलग से राजभवन में बीके हेमा दीदी के लिए व्यक्तिगत मुलाकात करने का समय मांगा जिस पर उन्होंने बाद में समय निर्धारित कर अवगत कराने का वादा किया।

उसके बाद राजभवन में पधारे राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा जी, वित्त आयोग के अध्यक्ष (आईएएस) भ्राता सरजियस मिंज जी, कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार वि.वि. के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा जी, मुख्य सचिव भ्राता अमिताभ जैन जी, पुलिस महानिदेशक भ्राता अशोक जुनेजा जी, गृह सचिव भ्राता अरूण देव गौतम जी, मैट्स युनिवर्सिटी के कुलपति भ्राता गजराज पगारिया जी, पूर्व मंत्रीगण भ्राता बृजमोहन अग्रवाल जी एवं भ्राता चन्द्रशेखर साहू जी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानन्द सिन्हा जी, आईपीएस भ्राता सूरज सिंह परिहार जी एवं भ्राता संजय शुक्ला जी, मुख्यमंत्री जी के सचिव (आईएएस) भ्राता सुब्रत साहू जी, पूर्व मुख्य सचिव भ्राता सुयोग्य मिश्रा जी, दैनिक भास्कर के राज्य सम्पादक भ्राता शिव दुबे जी, हरिभूमि के प्रधान सम्पादक भ्राता हिमांशु द्विवेदी जी आदि आदि लोगों से मुलाकात की और परिचय का अदान-प्रदान किया।

जब लोगों को हेमा दीदी का परिचय देते थे तब प्राय: करके सभी लोग आदरणीय कमला दीदी और उनकी सेवाओं को श्रद्घापूर्वक याद कर उनके चले जाने का अफसोस जाहिर करते थे। हमने सभी को बाबा के घर शान्ति सरोवर में पधारने का निमंत्रण दिया। इस प्रकार आज राजधानी में आदरणीय कमला दीदी द्वारा की गई बेहद की सेवाओं से आदरणीय बीके हेमा दीदी को रूबरू होने का अवसर मिला। ओमशान्ति।