Brahmakumaris Raipur
ब्रह्माकुमारी सविता दीदी मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित
सेवा समाचार, रायपुर (छत्तीसगढ़)
ब्रह्माकुमारी सविता दीदी मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित
रायपुर, 11 मार्च 2023: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राजधानी की विभिन्न महिलाओं को (जिन्होंने समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं की हैं) उन्हें कृति फाईन आर्ट एवं वेलफेयर सोसायटी की ओर से मातृ शक्ति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका एवं प्रशासक सेवा प्रभाग की इन्दौर जोन की क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को मातृ शक्ति सम्मान देकर अध्यात्म के क्षेत्र में उनके द्वारा की जा रही सेवाओं की सराहना की गई।
उक्त सम्मान समारोह में सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू, सरंक्षक जानकी गुप्ता, समाज सेवी शताब्दी पाण्डे, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल सहित बड़ी संख्या में नगर की प्रबुद्घ महिलाएं उपस्थित थीं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर (छ.ग.)




