Connect with us

News

ब्रह्माकुमारी संस्थान के साधकों ने शान्ति सरोवर में मनाया योग दिवस

Published

on

Photo 1-1Photo 2-1Photo 3Photo 4राजयोग से मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है… ब्रह्माकुमारी कमला दीदी

रायपुर, २१ जून, २०१८: आज विश्व योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साधकों ने विधानसभा रोड पर शान्ति सरोवर में योग दिवस मनाया। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन हेतु मार्गदर्शन किया । साधकों ने राजयोग के माध्यम से शान्ति एवं पवित्रता के प्रकम्पन फैलाकर वायुमण्डल को शुद्घ और पवित्र बनाने में सहयोग दिया। इस दौरान राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगासनों का भी अभ्यास किया गया।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि राजयोग एक सर्वोत्तम जीवन पद्घति है। इससे मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है। व्यायाम और योगासन करने से शरीर भले ही पुष्ट और बलवान बन जाए लेकिन मन की आन्तरिक शक्तियों को जागृत करने में मदद नहीं मिलती। मन को तनावमुक्त बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन सभी को करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अस्सी प्रतिशत बीमारियों का मूल कारण व्यर्थ और नकारात्मक सोच ही होता है। राजयोग का अभ्यास करने से हमारे सोच और विचार दोनों समर्थ बनते हैं। इस प्रकार हम मनोविकारों के कारण उत्पन्न होने वाले रोगों से बच सकते हैं।
इस अवसर पर योग शिक्षक विपुल भट्ट द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न योगासनों का भी अभ्यास कराया गया। उन्होंने बतलाया कि चूंकि हम लोग नियमित रूप से प्रतिदिन योगाभ्यास नहीं करते हैं इसलिए योग करने से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग करना जरूरी है। योग से शरीर के समस्त अंगों तक ऑक्सीजन और खून को पहुँचाने में मदद मिलती है। राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ योगासन भी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसलिए इसे अपनी दिनचर्या का अंग बना लेना चाहिए।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर सम्पर्क मो.: ९६४४९६४६७४

Continue Reading