Connect with us

News

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जी की ५३ वीं पुण्यतिथि आज

Published

on

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका
मातेश्वरी जी की ५३ वीं पुण्यतिथि आजMateshwari ji 1रायपुर, २३ जून २०१८: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी ओमराधे, जो कि मातेश्वरी जी के नाम से लोकप्रिय थी, की ५३ वीं पुण्यतिथि पर रविवार, २४ जून को इस संस्थान के सभी सेवाकेन्द्रों में विशेष आयोजन किया गया है। आज ही के दिन सम्पूर्ण स्वरूप को प्राप्त करने के उपरान्त उन्होंने २४ जून १९६५ को अपने नश्वर शरीर का त्याग किया था।
राजधानी रायपुर में मुख्य आयोजन इस संस्थान के शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों में किया जाएगा। इस दिन प्रात:कालीन सभा में मातेश्वरी जी के व्यक्तित्व एवं सेवाओं से सम्बन्धित संस्मरण सुनाया जाएगा। पश्चात परमपिता परमात्मा को भोग लगाने के बाद सुबह ९ बजे तक विश्व कल्याण और विश्व शान्ति हेतु गहन योग साधना का कार्यक्रम रखा गया है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन : ०७७१- २२५३ २५३, २२५४ २५४

Continue Reading