Brahmakumaris Raipur
निको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
रायपुर, 10 मार्च 2024: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में निको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड धरसींवा द्वारा संयंत्र के आस-पास के गाँव के 74 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साथ संयंत्र में कार्यरत 120 महिला श्रमिकों और महिला सरपंचों का सम्मान किया गया। इस समारोह में पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित छत्तीसगढ़ फिल्म इण्डस्ट्रीज के हीरो एवं विधायक अनुज शर्मा और ब्रह्मïाकुमारी$ज की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक अनुज शर्मा और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विधायक अनुज शर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम चरौदा में स्वच्छता कार्योंमें सलंग्न महिला समूह को ई-रिक्शा प्रदान किया।
समारोह को निको स्टील प्लाण्ट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस.के.स्वैन, धरसींवा जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनीता जैन, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, प्रोफेसर वनिता, मोटिवेशनल स्पीकर वर्षा वरवण्डकर आदि ने सम्बोधित किया।



