Connect with us

Uncategorized

दादी ह्रदय मोहिनी जी होंगी ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका

Published

on

प्रेस रिलीज

दादी ह्रदय मोहिनी जी होंगी ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य प्रशासिका

रायपुर, (छ.ग.) 31मार्च : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के निधन के बाद संस्थान का नेतृत्व अब अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी ह्रदयमोहिनी करेंगी। वे संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका होंगी। सोमवार को माउण्ट आबू में सम्पन्न मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। दादी जी 94 साल की हैं तथा ब्रह्माकुमारीज़ की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
इसके साथ ही दादी रतनमोहिनी को अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका एवं राजयोगिनी ईशु दादी को संयुक्त मुख्य प्रशासिका बनाया गया है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़, रायपुर (छ.ग.)
9425519514

Continue Reading