Brahma Kumaris News
इन्दौर जोन में नये वर्ष में संचालित परियोजना- वतन मेरा घर- का आज शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में शुभारम्भ
रायपुर, (छ.ग.) 1 जनवरी 2025: नये वर्ष में 01 से 21 जनवरी 2025 तक स्वउन्नति हेतु संचालित किए जाने वाले अव्यक्त मास तपस्या कार्यक्रम- वतन मेरा घर- परियोजना का आज शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में विधिवत शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी सहित ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, ब्रह्माकुमारी वनिषा दीदी, अदिति दीदी, मंजू दीदी, तपस्विनी दीदी, सुमन दीदी, सत्या दीदी, गायत्री दीदी, भुवनेश्वरी दीदी, रेखा दीदी और इन्द्राणी दीदी ने दीप प्रज्वलित कर और केक कटिंग कर अव्यक्त मास तपस्या परियोजना का शुभारम्भ किया। नये वर्ष की शुरूआत के दिन क्लास के भाई-बहन भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





