Connect with us

Brahma Kumaris News

आदरणीय निर्वैर भाई जी को भावभीनी श्रद्घाजंलि…

Published

on

 

रायपुर (छ.ग.) 29 सितम्बर 2024: प्राणप्यारे बापदादा और दादियों के अति लाड़ले, यज्ञ के राईट हैण्ड, अपनी श्रेष्ठ प्लानिंग बुद्घि के द्वारा यज्ञ की सेवाओं को परवान चढ़ाने वाले प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के दिवंगत महासचिव परम आदरणीय ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई जी को रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी सहित यहाँ के सभी सेवाकेन्द्रों की टीचर्स बहनों व भाइयों के द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्घाजंलि दी गई।

सुबह प्यारे बापदादा की अव्यक्त वाणी सुनाने के उपरान्त बीके सविता दीदी ने मधुबन से प्राप्त निर्वैर भाई जी की विशेष क्लास पढ़कर सुनाया। पश्चात शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। भोग में मधुबन से प्राप्त डायरेक्शन प्रमाण जलेबी और समोसा के साथ नमकीन मिक्स्चर का पैकेट सभी ब्रह्मावत्सों को दिया गया।

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में आयोजित इस संयुक्त श्रद्घाजंलि कार्यक्रम में बीके किरण दीदी, बीके वनिषा, बीके चन्द्रकला, बीके नीलम, बीके गंगा, बीके भावना, बीके रश्मि, बीके सिमरण सहित बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे। ओमशान्ति।