Connect with us

Brahma Kumaris News

रायपुर में राज्यपाल, CM और विधानसभा अध्यक्ष को बाँधी राखी

Published

on

रायपुर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक अतिविशिष्ट व्यक्तियों को बाँधा पावन रक्षासूत्र

रायपुर (छत्तीसगढ़)। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ रायपुर की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के अतिविशिष्ट व्यक्तियों को पवित्रता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए रक्षासूत्र बाँधा गया।

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल भ्राता रमेन डेका जी, माननीय मुख्यमंत्री भ्राता विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महन्त जी तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी सहित राजधानी के अनेक विशिष्ट व्यक्तियों को राखी बाँधी।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, संपादकों एवं समाजसेवियों को भी रक्षासूत्र बाँधकर परमात्मा का संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व न मानकर पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा, आपसी सम्मान और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने वाला पर्व बताया।

रक्षासूत्र के माध्यम से सभी को जीवन में सकारात्मकता, सद्भावना और श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

 

फोटो परिचय

  1. रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल भ्राता रमेन डेका जी को पावन रक्षासूत्र बाँधती हुईं रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी।
  2. रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भ्राता विष्णु देव साय जी को पावन रक्षासूत्र बाँधती हुईं रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं स्मृति दीदी।
  3. रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी को पावन रक्षासूत्र बाँधती हुईं रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी।
Continue Reading