Connect with us

Brahma Kumaris News

अरण्य भवन में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ..

Published

on

– अरण्य भवन में विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम हुआ…
– पृथ्वी को बचाने के लिए जंगल को बचाना होगा…श्रीनिवास राव, वन बल प्रमुख
– हरेक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी… अरूण कुमार पाण्डे, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक
– सभी ने धरती को स्वच्छ रखने और पर्यावरण सरंक्षण का लिया संकल्प…
नवा रायपुर, 22 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से विश्व पृथ्वी दिवस पर नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में परिचर्चा आयोजित की गई जिसमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी सरंक्षक अरूण कुमार पाण्डे, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, रश्मि दीदी, अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (भूप्रबन्ध) सुनील कुमार मिश्रा, अपर प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (प्रशासन) श्रीमती शालिनी रैना सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख श्रीनिवास राव ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि मेडिटेशन से स्वच्छ आचरण, स्वच्छ व्यवहार और स्वच्छ पर्यावरण में मदद मिलती है। हमारी पृथ्वी जीवित लोगों के लिए जीवन्त ग्रह है। हमारे लिए यह एक ही धरती है। जीवित रहने के लिए और कोई दूसरा ग्रह नहीं है। इसलिए हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जागरूक होकर संसाधनों का सदुपयोग करना होगा। हमें पृथ्वी को बचाना है तो जंगल को बचाना होगा।
प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी सरंक्षक अरूण कुमार पाण्डे ने कहा कि पर्यावरण को जो नुकसान हो चुका है उसे तो हम नहीं बदल सकते हैं लेकिन अब हमें अपनी जिम्मेदारी उठानी होगी। कभी भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का कार्य न करें। धरती के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें। पर्यावरण कोई समस्या नहीं है। समस्या हम स्वयं हैं। हरेक को पर्यावरण की रक्षा करने  में अपना योगदान देना होगा। पेड़ लगाना होगा।
रायपुर केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि यह सोचने की बात है कि हमें विश्व पृथ्वी दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी? एक समय था कि संसार का वायुमण्डल शुद्घ था। नदियों का पानी स्वच्छ था। प्रकृति हमारी सारी जरूरतों को पूरा कर रही थी। लेकिन हमने अपने स्वार्थवश इसे प्रदूषित कर दिया।  लोग प्रकृति का दोहन अपने स्वार्थ के लिए करने लगे हैं। इन दिनों ब्रह्माकुमारी संस्था बिना रसायनिक खाद के जैविक खेती पर बहुत काम कर रही है। हमारी संस्थान से जुड़े किसानों ने जब जैविक खेती की शुरूआत की तो उनकी पैदावार प्रति एकड़ डेढ़ गुणा बढ़ गई। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में भी बहुत सुधार देखा गया।
इससे पहले परिचर्चा की शुरूआत करते हुए ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने बतलाया कि धरती को प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित करने के लिए विश्व पृथ्वी दिवस की शुरूआत वर्ष 1970 में अमेरिका में हुई। प्रकृति को प्रभु का उपहार समझकर उपयोग करें तो उसका दुरूपयोग रूक जाएगा। प्रदूषण बढऩे का प्रमुख कारण मानसिक प्रदूषण है।
अन्त में ब्रह्माकुमारी रिंकू दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी रूचिका दीदी ने किया।

Brahma Kumaris News

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान.

Published

on

By

 

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान…
– प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से किया वर्चुवल शुभारम्भ…
– शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प…
– युवाओं को नशामुक्त करने सामूहिक प्रयास की जरूरत…डॉ. हंसा रावल, अमेरिका

रायपुर, 02 अगस्त 2026: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नाराकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप पूरे देश भर में दस करोड़ लोगों का नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए प्रतिज्ञा कराने का संकल्प लिया गया।

आज इस देशव्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रायपुर के शान्ति सरोवर मेें आयोजित कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा  प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे एवं तौकीर राजा, अमेरिका सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल, ब्रह्माकुमार मार्क भाई, वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए अमेरिकी सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल ने कहा कि अमेरिका में जब मैं सेवा देती थी तो वहाँपर ईलाज के लिए बहुत से नशे के शिकार युवक-युवतियों को लाते थे। अमेरिका में मैने नोटिस किया कि वहाँके इण्डियन्स बदनामी की डर से अपने बच्चों के नशे की बात को छिपाते थे। जबकि इसके विपरीत अमेरिकन्स को जैसे ही पता चलता था कि बच्चा नशा कर करने लगा है तो उसे तुरन्त पुलिस बुलाकर उसे एक दिन के लिए जेल में डलवा देते थे। अगर बच्चों को नशामुक्त करना है तो छिपाएं नहीं तुरन्त उसका इलाज कराएं। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार (आईएफएस) कहा कि हमारे देश की पैंसठ प्रतिशत आबादी युवा है। यह युवा आगे चलकर डॉक्टर, इन्जीनियर, वैज्ञानिक बनेंगे और देश के निर्माण में अपना योगदान देंगे। अगर यह युवा ही भटक जाएंगे तो इन्हें कौन रास्ता दिखाएगा? हरेक व्यक्ति जीवन में सुख चाहता है। सुख प्राप्त करने के अनेक मार्ग हैं। चाहे वह अध्यात्म से मिले या नशे से। अध्यात्म और संस्कार के मामले में हमारा देश अग्रणी है। सारे विश्व से लोग शान्ति के लिए यहाँ आते हैं।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि युवा सशक्त बनेगा तो देश सशक्त बनेगा। जब दस करोड़ व्यक्ति एक साथ नशामुक्ति का सकंल्प करेंगे तो वह सकंल्प नहीं रह जाएगा बल्कि सामाजिक क्रान्ति बन जाएगी। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक राष्ट्रीय जागरण का कार्य है।

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे ने कहा कि पूरे विश्व में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और आत्मबल को बढ़ाने का सराहनीय कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था कर रही है। उससे भी आगे बढ़कर युवा वर्ग को नशे से छुटकारा दिलाने का प्रशंसनीय कार्य यह संस्था करने जा रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण का यह अच्छा प्रयास है।

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा को सिर्फ दोहराएं नहीं वरन् इसे आत्मसात करने का संकल्प करें।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

Shradhanjali __Ratanmohini Dadi ji

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris News

MATS University , Raipur

Published

on

By

Continue Reading

News