Connect with us

Brahma Kumaris News

नशा मुक्ति प्रदर्शनी

Published

on

 रेल्वे स्टेशन और अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल में नशा मुक्ति प्रदर्शनी आयोजित…
 – मनुष्य जीवन मूल्यवान है इसे नशाखोरी में बरबाद न करें… सूर्यकान्त राठौड़
 – नशाखोरी स्वास्थ्य का सबसे बड़ा दुश्मन… आर.पी.मण्डल, मुख्य स्टेशन मैनेजर
 – नशामुक्ति के लिए ब्रह्माकुमारीज का प्रयास सराहनीय… रविशंकर जोशी, नारकोटिक्स विभाग
 – आज की युवापीढ़ी नशे की गिरफ्त में…बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन अध्यक्ष
 – हमारा शरीर मन्दिर की तरह इसे दुर्व्यसनों से गन्दा न करें…ब्रह्माकुमारी सविता दीदी
  रायपुर, 31 मई 2025: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल और रेल्वे स्टेशन के प्रवेश द्वार में एक दिन के लिए नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
  रेल्वे स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ नगर निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रविशंकर जोशी, अधीक्षक अनिल कुमार, रेल्वे के मुख्य स्टेशन मैनेजर आर.पी.मण्डल और रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। इसी तरह अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन जोन क्रमांक-६ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। साथ में ब्रह्माकुमारी रश्मि, ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला, ब्रह्माकुमारी नीलम और ब्रह्माकुमारी पूर्णिमा दीदी भी उपस्थित थीं।
नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि प्रदर्शनी का अवलोकन करने से वास्तव में जीवन को निरोगी बनाए रखने के लिए तम्बाकू के सेवन से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है। मनुष्य जीवन बहुत ही मूल्यवान है उसे सुरक्षित बचाए रखने के लिए सभी प्रकार के नशे से दूर रहना नितान्त आवश्यक है।
  रेल्वे के मुख्य स्टेशन प्रबन्धक आर.पी.मण्डल ने कहा कि नशा मानव जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदर्शनी में सुन्दर ढंग से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में सचेत किया गया है। ब्रह्माकुमारी बहनों के ऐसे प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में मदद मिलेगी।
  नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रविशंकर जोशी ने नशामुक्ति के लिए ब्रह्माकुमारीज की सराहना करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन अच्छा प्रयास है। स्वस्थ रहने के लिए नशे का सेवन करने से बचना होगा।
  नारकोटिक्स विभाग के अधीक्षक अनिल कुमार ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा रेल्वे स्टेशन पर आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसका अवलोकन करने से यह समझ मिलती है कि अध्यात्मिकता की सहायता से नशा करने से बचा जा सकता है। इससे समाज को नशामुक्त बनाने में काफी सहयोग मिलेगा।
  ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्मïाकुमारी सविता दीदी ने कहा कि हमारा शरीर चैतन्य आत्मा का मन्दिर है।इसे दुव्र्यसनों आदि का सेवन कर अपवित्र नही करना चाहिए। उन्होने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि घर में नशे की कोई भी सामग्री नही रखें और स्वयं व्यसनों से मुक्त रहकर अपने बच्चों के आगे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।
  अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में निगम के जोन क्रमांक-6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आजकल युव पीढ़ी नशे की चपेट में है। ऐसे समय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय समाज मेें नशाखोरी रोकने के लिए लोगों का मार्गदर्शन कर रही है जो कि सराहनीय है। पूरे देश में गुटका और शराब की बिक्री बन्द होनी चाहिए।

Brahma Kumaris News

जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री

Published

on

By

बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर

Published

on

By

नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग

Published

on

By

द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन

रायपुर, 12 फरवरी 2026:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Continue Reading

News