Connect with us

Brahma Kumaris News

रूहानी सिंधी सम्मेलन

Published

on

छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से सिंधी समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे
*आध्यात्मिकता मन को मंदिर अर्थात पूज्यनीय बनता है- ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी निर्देशिका ब्रह्माकुमारी उल्हासनगर मुंबई
*आत्मिक स्थिति में रहेंगे तो लाइफ इजी रहेगी-अशोक रोहाणी विधायक जबलपुर
रायपुर, 27 अप्रैल 2025 :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में रूहानी सिंधी सम्मेलन का आयोजन किया गया । स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के निर्माण में सिंधी समुदाय की भूमिका विषय पर सिंधी समाज के संतों के अलावा अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें ।
           इस अवसर पर उल्हासनगर मुंबई की निर्देशिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज में देश के विभाजन के बाद स्वयं को पुनर्स्थापित किया है । सिंधी समाज की विशेषता 1- व्यापार 2- श्रम 3- सेवा भाव 4- दान पुण्य है समाज में  धन की वृद्धि हुई, वैभव में वृद्धि हुई किंतु आंतरिक शक्ति कमजोर हुई आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए आध्यात्मिकता को बढ़ाना होगा । आध्यात्मिकता अर्थात स्वयं के यथार्थ स्वरूप की पहचान जब हम इस स्वरूप में स्थित होते हैं तो सुप्रीम के साथ संबंध जुड़ता है और हमारी आंतरिक शक्ति में वृद्धि होती है जिससे जीवन सुख-शांति संपन्न बन जाती है यही इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ईश्वर हम सभी को सिखाते हैं ।
    अशोक रोहाणी विधायक जबलपुर में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा माऊँट आबू व ब्रह्माकुमारीज के भिन्न-भिन्न स्थानों पर नेता व अभिनेता आते हैं तो बोलते हैं आपके यहां दादियों व दीदियों का चेहरा चमकता रहता है । यहां जो आध्यात्मिकता सिखाई जाती है उससे चेहरे में रूहानियत बढ़ती जाती है । मैं सबसे आग्रह करता हूं एक बार माउंट अवश्य जाएं परमात्मा अनुभूति अवश्य करें ।
समारोह में हेमा दीदी,आशा दीदी, सविता दीदी संत युधिष्ठिर लाल,परमानंद परमहंस सहित सिंधी समाज के अतिथियों ने अपने विचार रखें व बड़ी संख्या में सिंधी समुदाय के भाई-बहनें उपस्थित थे .

Brahma Kumaris News

जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री

Published

on

By

बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर

Published

on

By

नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग

Published

on

By

द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन

रायपुर, 12 फरवरी 2026:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Continue Reading

News