Connect with us

Brahma Kumaris News

पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक गुलाब कोठारी से सौजन्य भेंट की…

Published

on

रायपुर, 19 अप्रैल 2025: समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका समूह के प्रधान सम्पादक भ्राता गुलाब कोठारी जी से आज ब्रह्माकुमारी भावना दीदी और ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने सौजन्य भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ की सेवाओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में ईश्वरीय सेवाओं के छत्तीस वर्ष नामक किताब प्रदान किया। इस अवसर पर भावना दीदी ने गुलाब कोठारी जी को शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया और ईश्वरीय प्रसाद दिया। कोठारी जी ने बड़े ही श्रद्घा से पूर्व मुख्य प्रशासिका आदरणीय दादी प्रकाशमणी जी और दादी जानकी जी का पुण्य स्मरण करते हुए बतलाया कि दोनों दादियों से उनका बहुत स्नेह था।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री गुलाब कोठारी जी अपनी व्याख्यानमाला दिशाबोध कार्यक्रम के अन्तर्गत ”स्त्री-देह के पार” विषय पर अपना उद्बोधन देने के लिए रायपुर आए हुए थे।

Brahma Kumaris News

जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री

Published

on

By

बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर

Published

on

By

नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग

Published

on

By

द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन

रायपुर, 12 फरवरी 2026:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Continue Reading

News