Connect with us

Brahma Kumaris News

प्रशासक सेवा प्रभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने रायपुर आए सदस्यों का शानदार स्वागत…

Published

on

रायपुर, 13 जनवरी 2025: प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा इस प्रभाग के सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रायपुर आए सभी सदस्यों का शान्ति सरोवर रिट्रीट सेंटर में मुरली क्लास के बाद शानदार स्वागत किया गया।

नई दिल्ली के ओम शान्ति रिट्रीट सेंटर के कार्यक्रम संयोजिका एवं मुख्य फैकल्टी ब्रह्माकुमारी ख्याति दीदी और ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी के साथ बिहार से बीके संजय भाई, बैंगलोर से बीके धरमपाल भाई, महाराष्ट्र से ब्रह्माकुमारी प्रीति और ईश्वरी बहन आई हैं। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सबका परिचय दिया। बाद में ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक लगाकर और शान्ति सरोवर रिट्रीट सैंटर के बगीचे के फूलों से बने गुलदस्ता भेंटकर सभा में स्वागत किया।

इस अवसर पर सबने अपने अलौकिक दिव्य अनुभव भी सुनाए।

Brahma Kumaris News

जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री

Published

on

By

बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर

Published

on

By

नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

द्वादश ज्योतिर्लिंग

Published

on

By

द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन

रायपुर, 12 फरवरी 2026:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।

पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Continue Reading

News