Brahmakumaris Raipur
ब्रह्माकुमारी ओम राधे की 59 वीं पुण्य तिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई… – मातेश्वरी जी का जीवन अत्यन्त आदर्श और प्रेरणादायी था…ब्रह्माकुमारी सविता दीदी
रायपुर, 24 जून 2024: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी ओम राधे की 59 वीं पुण्य तिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई। विधानसभा रोड पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में एक सादे समारोह में ब्रह्माकुमारी ओम राधे के चित्र पर माल्यार्पण कर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने श्रद्घासुमन अर्पित किए।
ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मातेश्वरी जी के जीवन से सम्बन्धित संस्मरण सुनाकर सभी को उनके द्वारा बतलाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बतलाया कि मातेश्वरी जी वात्सल्य की मूर्ति होने के साथ ही अनेक दैवी गुणों से सम्पन्न थी। सभी उन्हें माँ कहकर पुकारते थे। उन्होंने एक माँकी तरह से ब्रह्मावत्सों की पालना की। उनका जीवन अत्यन्त आदर्श और प्रेरणादायी था। उनके जीवन में अपनाए गए सिद्घान्त आज संस्था के लिए प्रमुख सूत्र बन चुके हैं जिसके आधार पर ब्रह्माकुमारी संस्था का संचालन किया जाता है। ब्रह्माकुमारी ओम राधे ने 24 जून 1965 को अपने पार्थिव शरीर का त्याग किया था।
सभा में पहले ब्रह्माकुमारी ओम राधे की पुण्य स्मृति में परमपिता परमात्मा शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया जिसे बाद में सभा में उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस दौरान उनके प्रवचनों से लिए गए प्रेरणादायक स्लोगन को सभी साधकों को अलग-अलग वरदान के रूप में प्रदान किया गया जिसे प्राप्त कर सभी ने प्राप्त वरदान के अनुरूप पुरूषार्थ कर स्वयं को ढालने का सकंल्प किया।
सभा में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, नीलम दीदी, गंगा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी चन्द्रकला दीदी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्घजन उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल

























