News
विद्युत कर्मियों को सिक्स्थ डायमेन्शन टू सक्सेस एण्ड 8 एटीट्यूड ऑफ लिविंग के गुर सिखाए गए
रायपुर, 7 जून 2024: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनीज के सेवाभवन में विद्युत कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्तियों के सन्तुलन से सम्पूर्ण स्वास्थ्य के विकास हेतु सिक्स्थ डायमेन्शन टू सक्सेस एण्ड 8 एटीट्यूड ऑफ इलेक्टिव लिविंग पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के हैदराबाद से आए मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी राधिका दीदी द्वारा व्याख्यान दिया गया। उनके साथ बीके सन्तोष दीदी, बीके भावना दीदी, बीके अदिति दीदी, बीके सरिता दीदी आदि भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मानव जीवन को सरल व चिन्तामुक्त बनाने के 36 मानवीय मूल्यों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को विशेष परिस्थितियों में इन मूल्यों को अपनाने की सलाह दी गई जिससे मनुष्य को बिना किसी तनाव के जीवनयापन करने में सहायता मिलेगी। उनके द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के जीवन संघर्षोंका उदाहरण देते हुए बतलाया कि मानव जीवन जटिल है। उन्होंने बतलाया कि जीवन में सफल होना है तो समझकर चलो कभी समझौता मत करो। आपसी समझबूझ से समस्याओं का निदान किया जा सकता है। जीवन से नकारात्मक भावनाओं को दूर करने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक अच्छा माध्यम बन सकता है।
इस कार्यकम में अतिरिक्त महाप्रबन्धक (मानव संसाधन) विनोद अग्रवाल सहित अनेक मुख्य अभियन्तागण उपस्थित थे। संचालन अतिरिक्त महाप्रबन्धक (जनसम्पर्क) उमेश कुमार मिश्र द्वारा किया गया।




