Brahmakumaris Raipur
रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को अयोध्या जाने का न्यौता मिला…
रायपुर (छ.ग.) 1 जनवरी 2024: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को आज संघ परिवार की ओर अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मन्दिर का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया।
राष्ट्रीय सेवक संघ की ओर से बस्ती प्रमुख उदय पुराणिक एवं अन्य स्वयं सेवकों द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्थान के चौबे कालोनी स्थित विश्व शान्ति भवन में पधारकर सविता दीदी को अक्षत और निमंत्रण कार्ड देकर विधिवत आमंत्रित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए सम्भावित भीड़ से बचने के लिए उन्होंने 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने का आग्रह किया।


