Connect with us

Brahmakumaris Raipur

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण हमारोह में शामिल होने ब्रह्माकुमारी सविता दीदी रायपुर संचालिका को मिला निमंत्रण

Published

on

 

रायपुर (छ.ग.): छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री माननीय भ्राता विष्णु देव साय जी का शपथ ग्रहण समारोह आज 13 दिसम्बर को अपरान्ह 2 बजे साईन्स कालेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी को शासन की ओर से आमंत्रित किया गया है। उक्ताशय का पत्र आज ही मुख्य सचिव की ओर से प्राप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए माननीय प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अनेक मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेता भी रायपुर आने वाले हैं।

ईश्वरीय सेवा में,
ब्रह्माकुमारी सविता, रायपुर