Brahmakumaris Raipur
बाल कलाकारों ने रूहानी शिल्पकार कमला दीदी की गौरव गाथा नामक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भावुक कर दिया
रायपुर, 10 दिसम्बर 2023: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्घापूर्वक मनायी गई। शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के बाल कलाकारों ने कमला दीदी की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका रूहानी शिल्पकार की गौरव गाथा को प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया।
नृत्य नाटिका के संवाद, कहानी, नृत्य और गीत संगीत आदि सब कुछ अत्यन्त दर्शनीय और आकर्षक था। बच्चों ने बहुत ही सधे हुए अन्दाज में नृत्य नाटिका गौरवगाथा का मंचन कर कमला दीदी के जीवन वृत्तान्त को मंच पर जीवन्त कर दिया।
नृत्य नाटिका में भाग लेने वाले कलाकार थे-कु. परिणीता साहू, कु. नीलम साहू, कु. दीक्षा, कु. करूणा, कु. सुमन, कु. निकिता, कु. दीपाली, कु. प्रियंका, कु. मनीषा साहू, कु. बबीता साहू, कु. लावन्या, कु. सम्पदा, कु. पूनम, कु. इन्द्राणी, कु. टीकेश्वरी, कु. अक्षिता, कु. गीतांशी, कु. अनन्या, कु. चंचल, कु. निशा, देवकी, हेमिन , कु. ज्योति, कु. वर्षा, कु. वैष्णवी, कु. पलक गोदेजा, कु. दामिनी, कु. गीता माखिजा, कु. जागृति, कु. अंशु, कोमल कुमार गोदेजा, सुशान्त कुमार, युवराज, राजवर्धन, रूपेश कुमार, लोकेश, देवेश, शुभम कुमार, तरूण और मन्नत कुमार।






