Brahmakumaris Raipur
आज विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में दीपावली मनाई गई
आज विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में दीपावली मनाई गई
संगमयुग की अलौकिक यादगार दीपावली का त्यौहार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास और उमंग उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवाकेन्द्र को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। आंगन में रंगोली भी सजायी गयी थी, जो कि बड़ा ही मनोहारी प्रतीत हो रहा था।
प्रारम्भ में रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने शिवबाबा के मधुर ईश्वरीय महावाक्य पढ़कर सुनाया और आदरणीय बड़ी दीदी (कमला दीदी) की विशेषताओं का वर्णन कर श्रद्घापूर्वक उन्हें याद किया जिसे सुनकर सभी भाई-बहन बहुत भावुक हो गए। पश्चात शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। सविता दीदी ने सभी को अपने कमल हस्तों से भोग वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कोई भी त्यौहार (चाहे वह राखी हो, शिवरात्रि हो या दीपावली हो) उसे आदरणीय कमला दीदी रायपुर में तीन दिनों तक मनाया करती थीं। पहले चौबे कालोनी में, उसके बाद शान्ति सरोवर और फिर अगले दिन नवा रायपुर के सेक्टर-२० स्थित शान्ति शिखर में बड़े ही धूमधाम से हरेक त्यौहार को मनाती थी। खासकर नवा रायपुर में तो वह बारह-पन्द्रह बस किराए से लेकर सभी भाई-बहनों को साथ में लेकर जाया करती थी। इससे भाई-बहनों में बहुत उमंग उत्साह बना रहता था।
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल


























