Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी ओम राधे की 58 वीं पुण्य तिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमारी ओम राधे की 58 वीं पुण्य तिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई
रायपुर, 24 जून 2023: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी ओम राधे की 58 वीं पुण्य तिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई।
विधानसभा रोड पर स्थित शान्ति सरोवर में एक सादे समारोह में ब्रह्माकुमारी ओम राधे के चित्र पर फूल अर्पित कर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, सविता दीदी और किरण दीदी ने श्रद्घासुमन अर्पित किए। उन्होंने मातेश्वरी जी के जीवन से सम्बन्धित संस्मरण सुनाकर सभी को उनके द्वारा बतलाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बतलाया कि मातेश्वरी जी वात्सल्य की मूर्ति होने के साथ ही सर्व गुणों से सम्पन्न थी। सभी उन्हें माँ कहकर पुकारते थे। उनका जीवन अत्यन्त आदर्श होने के कारण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने एक माँ की तरह से ब्रह्मावत्सों की पालना की। उनके जीवन में अपनाए गए सिद्घान्त आज संस्था के लिए प्रमुख सूत्र बन चुके हैं। जिसके आधार पर संस्था का संचालन किया जाता है। मातेश्वरी जी ने 24 जून को अपने पार्थिव शरीर का त्याग किया था। तब से ही उनकी पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन किया जाता है।
इससे पहले मातेश्वरी जी की पुण्य स्मृति में परमपिता परमात्मा शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। जिसे बाद में सभा में उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस अवसर पर उनके प्रवचनों से लिए गए प्रेरणादायक स्लोगन को अलग-अलग वरदान के रूप में प्रदान किया गया। जिसे प्राप्त कर सभी ने उसी वरदान के अनुरूप पुरूषार्थ करने का सकंल्प किया।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर सम्पर्क: 94252-02355, 94255-02255
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…






















