Brahmakumaris Raipur
विदेश में सेवाओं की निमित्त बनीं दादी जानकी जी… बीके सविता, रायपुर (छ.ग.)
विदेश में सेवाओं की निमित्त बनीं दादी जानकी जी… बीके सविता, रायपुर (छ.ग.)
रायपुर, छत्तीसगढ़: शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी जानकी जी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्घापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर रायपुर संभाग की संचालिका बीके सविता दीदी ने दादी जी की सेवाओं को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बतलाया कि शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर का शिलान्यास दादी जानकी जी के ही करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ था। दादी जी को ब्रह्मा बाबा जनक बच्ची कहा करते थे। उनका मनन चिन्तन बहुत ही विद्वतापूर्ण हुआ करता था। वह दुनिया के दस प्रमुख बुद्घिजीवियों में से एक थीं। रियो डि जिनरियो में आयोजित विश्व अर्थ समिट में राजनेताओं से चर्चा के लिए जो दस बुद्घिजीवियों की समिति गठित की गई थी उनमें से दादी जी भी एक थीं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के लिए ब्राण्ड एम्बेसेडर घोषित किया था। केलीफोर्निया में वैज्ञानिकों ने दुनिया भर के योगियों की मन:स्थिति का वैज्ञानिक परीक्षण किया था जिसमें उनकी मन:स्थिति को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए उन्हें मोस्ट स्टेबल माइण्ड इन द वल्र्ड की उपाधि दी गई थी। इस प्रकार आदरणीय दादी जी बहुत ही श्रेष्ठ और विलक्षण आत्मा थीं। उनको शत् शत् नमन है।
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल


























