Brahmakumaris Raipur
आत्म कल्याण के बिना विश्व कल्याण नहीं… ब्रह्माकुमार राजू भाई
सादर प्रकाशनार्थ
– आत्म कल्याण के बिना विश्व कल्याण नहीं… ब्रह्माकुमार राजू भाई
– लाईट हाउस बनकर समाज को राह दिखाना होगा….
– ग्रामीण सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रायपुर आए…
रायपुर, 15 मार्च 2023: माउण्ट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोगी ब्रह्माकुमार राजू भाई ने कहा कि हमें आत्म निरीक्षण कर अपना कल्याण करना है क्योंकि आत्म कल्याण के बिना विश्व कल्याण नहीं हो सकता। जिस प्रकार लाईट हाउस जहाज को रास्ता बतलाने का कार्य करता है। वैसे ही हमें भी लोगों को सही राह बतलाना है। जीवन में जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका समाधान अच्छे संकल्पों से किया जा सकता है।
ब्रह्माकुमार राजू भाई प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ग्रामीण सेवा प्रभाग के उपाध्यक्ष हैं तथा विगत 51 वर्षों से माउण्ट आबू में समर्पित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुबह का संकल्प पूरे दिन की दिनचर्या के लिए ‘बीज’ की तरह काम करता है। हम अपने जीवन रूपी वृक्ष को जैसा बनाना चाहते हैं, वैसे संकल्पों का बीज सवेरे -सवेरे तैयार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में दिन प्रतिदिन तनाव और अवसाद बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग बहुत ज्यादा सोचने लगे हैं। भगवान ने इन्सान के रूप में हमें समय और संकल्प शक्ति रूपी दो प्रमुख शक्तियॉं दी हैं, जिन्हें सही ढंग से उपयोग करके जीवन को महान बनाया जा सकता है। समय का मूल्य समझकर उसका सदुपयोग करने वाले व्यक्ति का जीवन मूल्यवान बन जाता है। इसलिए समय को छोटी-छोटी बातों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। कुछ लोगों की यह आदत ही बन जाती है कि व्यर्थ बातों की टोकरी अपने सिर पर उठाकर चलते हैं। ऐसे लोग कभी हल्के नहीं रह सकते।
उन्होंने कहा कि समय के अलावा हमें अपने एक-एक संकल्प को भी महत्व देना होगा। व्यर्थ बातों से हमारी आन्तरिक शक्तियॉं नष्ट होती हैं। हमारे आज के सुन्दर विचार कल के अच्छे भविष्य का निर्माण करेंगे। तनाव से बचने के लिए हमारे पास अच्छे संकल्पों का भण्डार होना चाहिए।
इससे पहले वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी किरण दीदी ने पगड़ी और साफा पहनाकर राजू भाई का सम्मान किया। ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने राजू भाई का परिचय दिया।
मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
शान्ति सरोवर, रायपुर
फोन: 0771-2253253, 2254254
—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.

































