Brahma Kumaris News
ओम शान्ति के महामंत्र के साथ ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का अन्तिम संस्कार सम्पन्न…
सादर प्रकाशनार्थ
– ओम शान्ति के महामंत्र के साथ ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का अन्तिम संस्कार सम्पन्न…

– माउण्ट आबू के अलावा अहमदाबाद, पानीपत, इन्दौर, उड़ीसा से पधारे थे संस्थान के पदाधिकारी…
– अंत्येष्टि से पहले पूरे शहर में शोभा यात्रा निकाली गई…
– अंत्येष्टि स्थल पर कमला दीदी की सेवाओं की प्रदर्शनी लगाई गई थी…
रायपुर, 11 दिसम्बर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का अन्तिम संस्कार ओम शान्ति के महामंत्र के साथ विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, एडीशनल कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, ब्यूटिशियन मिनाक्षी टूटेजा, पत्रकार प्रियंका कौशल सहित बड़ी संख्या मे श्रद्घालुगण उपस्थित थे।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन हेतु विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से रखा गया था। जहाँ पर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू आदि ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्घाजंलि दी। वहीं राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके अपना शोक जताया।
ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ पदाधिकारी होने के कारण ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को श्रद्घाजंलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, उड़ीसा, राजस्थान आदि राज्यों से भी बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्थान के पदाधिकारी आए थे।
अंत्येष्टि से पहले कमला दीदी के पार्थिव शरीर को रथ में सजाकर शान्ति सरोवर से स्टेशन रोड होकर चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र ले जाया गया। जहाँ पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित चौबे कालोनी के लोगों ने श्रद्घासुमन अर्पित किए। पश्चात स्वर्ग रथ को नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर सेवाकेन्द्र भी लेकर जाया गया। वहाँ के लेागों के द्वारा श्रद्घाजंलि देने के बाद रथ को वापिस शान्ति सरोवर लाया गया। अंत्येष्टि स्थल को शिवबाबा की तोरण पताकाओं से सुन्दर तरीके से सजाया गया था। साथ ही स्थल पर कमला दीदी की सेवाओं को प्रदर्शित करते हुए बड़े-बड़े प्रभावशाली कटआउट भी लगाए गए थे। बृजमोहन अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कमला दीदी के प्रति उद्गार व्यक्त कर अपनी श्रद्घाजंलि दी।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर, छ.ग. सम्पर्क: 94074 94674
—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo

जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग
–
द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन
रायपुर, 12 फरवरी 2026:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
-
Brahma Kumaris News3 months agocoping with Uncertainty
-
Brahma Kumaris News2 months agoSoft Skills for Administators : बी.के. श्रेया दीदी
-
Brahma Kumaris News2 months agoबी.के. श्रेया दीदी ने सिखाया जीवन जीने की कला
-
Brahma Kumaris News2 months agoसंकल्प से सिद्घि
-
Brahma Kumaris News2 months agoChange your vibes change your Life
-
Brahma Kumaris News2 months agoहैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय
-
Brahma Kumaris News2 months agoआदरणीय भाई जी की दशम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News2 months agoMeditation for World Unity & Trust