Brahma Kumaris News
जीवन की सभी समस्याओं का कारण हमारा मन है… डॉ. मोहित दयाल गुप्ता
सादर प्रकाशनार्थ
स्वास्थ्य परिचर्चा सम्पन्न
जीवन की सभी समस्याओं का कारण हमारा मन है… डॉ. मोहित दयाल गुप्ता
रायपुर, 13 नवम्बर 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। विषय था- स्वस्थ तन प्रफुल्लित मन।
नई दिल्ली से पधारे जी.बी.पन्त हॉस्पीटल नई दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित दयाल गुप्ता ने बतलाया कि जीवन की सभी समस्याओं का कारण हमारा मन है। हमारे विचारों में बहुत शक्ति छिपी हुई है। हम जैसा सोचते हैं वैसा ही हमारा मस्तिष्क अपने को उसी विचारों के अनुरूप ढाल लेता है। अपने जीवन का निर्माण हम स्वयं करते हैं। उन्होंने बतलाया कि सारे दिन में हमारे मन में लगभग पचास हजार विचार पैदा होते हैं। जिनमें से नब्बे प्रतिशत विचार निगेटिव अथवा व्यर्थ होते हैं। सिर्फ दस प्रतिशत विचार ही रचनात्मक होते हैं। यदि हमारे विचार ही व्यर्थ होंगे तो जीवन श्रेष्ठ कैसे बन सकता है? इसलिए श्रेष्ठ जीवन बनाने के लिए अपने विचारों में श्रेष्ठता लानी होगी।
डॉ. मोहित गुप्ता ने सभी को राजयोग मेडिटेशन सीखने की सलाह देते हुए कहा कि हमारे विचार ही हमारे जीवन का निर्माण करते हैं। जिन लोगों के जीवन में कोई लक्ष्य नहीं होता। खुशी नहीं होती है उनका बायोलॉजिकल उम्र तनाव के कारण अस्सी-नब्बे साल के बुजुर्ग व्यक्ति की तरह हो जाता है। इसीलिए आजकल अठारह से तीस साल की उम्र में ही हार्ट अटैक होने लगा है। उन्होंने अपनी बात को स्लाईड की सहायता से समझाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि हृदय रोग लाईफस्टाईल डिसआर्डर है। स्वस्थ जीवन के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन, व्यायाम और मेडिटेशन इन तीनों का सन्तुलन जरूरी है। मेडिटेशन से मन में शान्ति की अनुभूति होगी और सकारात्मक सोच बनेगी।
परिचर्चा में भाग लेते हुए बालाजी सुपर स्पेशियालिटी हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र नायक ने कहा कि मरीज की इच्छा शक्ति उसे स्वस्थ बनाने में मदद करती है। उसकी सकारात्मक सोच से हीलिंग पावर बढ़ जाती है। आम तौर पर लोग सुख-सुविधाओं पर बहुत खर्च करते हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य पर अपेक्षाकृत कम ध्यान देते हैं जबकि स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्राथमिकता देनी चाहिए।
चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त ने कहा कि मानसिक तनाव स्वास्थ्य का सबसे बड़ा शत्रु है। स्वस्थ रहने के लिए मेडिटेशन बहुत ही अच्छी तकनीक है। योग करें, लोगों से मिले जुलें, ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ें और सामाजिक कार्यों से जुड़ें। हर परिस्थिति में खुश रहना सीखें तो आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा बना रहेगा।
प्रारम्भ में वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर चिकित्सा संचालक डॉ. विष्णु दत्त और डॉ. देवेन्द्र नायक ने शॉल और श्रीफल भेंटकर डॉ. मोहित गुप्ता का सम्मान किया। बाल कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालन ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने किया।
कल सोमवार 14 नवम्बर से शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में ही मुम्बई के मशहूर हेल्थ कौंसिलर डॉ. दिलीप नलगे का सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर- कर लो स्वास्थ्य मु_ी में रखा गया है। समय होगा सुबह 7 से 8.30 एवं शाम को 7 से 8.30 बजे। जिसमें किसी भी एक सत्र का चुनाव कर भाग लिया जा सकता है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254
—
for media content and service news, please visit our website-
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल





















