Brahma Kumaris News
रायपुर शांति सरोवर व नवा रायपुर में कल से चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन
सादर प्रकाशनार्थ
शान्ति सरोवर एवं नवा रायपुर में कल से सजेगी नौ देवियों की चैतन्य झाँकी
रायपुर, 25 सितम्बर, 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर एवं नवा रायपुर के सेक्टर 20 में 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2022 तक देवियों की चैतन्य झाँकी सजायी जा रही है। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकेंगे।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झाँकी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों मॉं दुर्गा, श्री लक्ष्मी, सरस्वती, काली और गायत्री देवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी बहनें जब चैतन्य देवियों के रूप में विराजित होती हैं तो वह सजीव होते हुए भी अचल और अडोल मूर्तियों के समान प्रतीत होती हैं। राजयोग की सतत् साधना और गहन तपस्या के फलस्वरूप मन की एकाग्रता एवं शारीरिक स्थिरता को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कुछ पल उस वातावरण में बैठने से दर्शकों को उनके द्वारा प्रवाहित शान्ति और शक्ति के प्रकम्पनों की अलौकिक अनुभूति होती है।
इस अवसर पर जीवन में सच्ची सुख और शान्ति का अनुभव करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के शान्ति सरोवर एवं चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों पर 6 अक्टूबर से ग्यारह दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। इस शिविर में भाग लेने के लिए सुबह 7 से 8.30 अथवा शाम को 7 से 8.30 बजे में से किसी भी एक सत्र में भाग लेकर लाभ उठाया जा सकता है।
प्रेषक : मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771- 2253 253, 2254 254
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल






















