Brahma Kumaris News
सफलता पाने के लिए टीम भावना जरूरी….. ब्रह्माकुमार सूरज भाई
सादर प्रकाशनार्थ
टाटा मोटर्स का क्वाटर्ली बिजनेस रिव्यू मीट सम्पन्न…
सफलता पाने के लिए टीम भावना जरूरी….. ब्रह्माकुमार सूरज भाई
रायपुर, 17 जुलाई 2022: जी. ई. रोड पर स्थित होटल सयाजी में आज टाटा मोटर्स के स्थनीय एक्जीक्यूटिव्स की त्रैमासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें माउण्ट आबू से पधारे वरिष्ठ राजयोगी एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमार सूरज भाई का व्याख्यान रखा गया था।
ब्रह्माकुमार सूरज भाई ने कहा कि टीम वर्क से सफलता मिलती है। एक परिवार की तरह सभी एक्जीक्यूटिव्स में एकता हो तो लक्ष्य को प्राप्त करना आसान हो जाता है। सभी समर्पण भाव से काम करें इसलिए जो अच्छा कार्य करते हैं उनकी तारीफ होनी चाहिए। एक दो के प्रति परस्पर ईष्र्या की भावना न हो। सच्ची दिल से की गई प्रशंसा मनुष्य के अन्दर छिपी कला को जगा देती है। इसके विपरीत डाँट फटकार से तनाव पैदा होता है। तनाव हमारी क्षमता को कम कर देता है।
उन्होंने आगे कहा कि बीती बातों को मन में कभी नहीं रखना चाहिए। यह एक तरह से बिमारी को मन में जगह देने के समान है। अच्छे सेल्समैन की निशानी है कि उसका मन शान्त रहे। इसके लिए राजयोग मेडिटेेशन बहुत जरूरी है। अगर मन शान्त होगा और व्यवहार अच्छा होगा तो ग्राहक को अच्छे से सन्तुष्ट कर सकेंगे। राजयोग मेडिटेशन से हमारी कार्यक्षमता बढ़ जाती है। उन्होंने सभी को ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर राजयोग मेडिटेशन सीखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सुबह छ: बजे से पहले उठने के बाद और रात्रि में सोने के दस मिनट पहले हमारा अवचेतन मन जागृत रहता है। इस समय हम जो भी संकल्प करते हैं उसका हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए सुबह उठते ही हमें अच्छे और श्रेष्ठ विचारों से अपने मन को चार्ज कर लेना चाहिए। हमारे हर संकल्प में रचनात्मक शक्ति (क्रिएटिव एनर्जी) छिपी हुई है। इसलिए जो हम चाहते हैं वही हमारा चिन्तन होना चाहिए।
इस अवसर पर नेशनल गैरेज के मालिक हीरा लाल शाह, शशांक शाह, उनके मैनेजर और सेल्समैन सहित अनेक एक्जीक्यूटिव्स तथा ब्रह्माकमारी सविता दीदी, रश्मि दीदी और महेश डोडवानी आदि उपस्थित थे।
मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
शान्ति सरोवर, रायपुर
फोन: 0771- 2253253, 2254254
—
सबका भला हो, सब सुख पाएं
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल



















