Brahma Kumaris News
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में 19 जून को योग महोत्सव
सादर प्रकाशनार्थ
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर
शान्ति सरोवर में 19 जून को योग महोत्सव
रायपुर, 18 जून, 2022: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 19 से 21 जून तक विधानसभा रोड पर सड्ढू में स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार, 19 जून को सुबह 9 बजे किया जाएगा। विषय होगा: मानवता के लिए योग।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान आयुक्त केन्द्रीय कर (जी.एस.टी.) बी.बी.महापात्र और पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. के कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा होंगेे तथा अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी करेंगी। विषय को स्पष्ट करने के लिए प्रमुख उद्बोधन राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी चित्रलेखा दीदी का होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत 37 वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के 140 देशों में एक साथ और एक ही समय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन शाम को 6.30 बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँ मिलकर राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सारे विश्व में पवित्रता और शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।
22 जून से राजयोग अनुभूति शिविर
राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों में प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 7 से 8.30 एवं शाम को 7 से 8.30 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अपनी सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर लाभ लिया जा सकता है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल


















