Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चौबे कालोनी में समर कैम्प 4 मई से, पंजीयन जारी
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चौबे कालोनी में समर कैम्प 4 मई से, पंजीयन जारी
रायपुर, 01 मई, 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद प्रभाग द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विश्व शान्ति भवन चौबे कालोन रायपुर में 4 मई से 15 मई तक समर कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए नि:शुल्क पंजीयन जारी है। शिविर का समय प्रात: 8 बजे से 10 बजे रहेगा।
बाल व्यक्तित्व विकास शिविर में कक्षा 7 वीं से 11 वीं तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। शिविर के लिए पंजीयन फार्म चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में नि:शुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा दूरभाष क्रमांक-2253253, 2254254 पर टेलीफोन के माध्यम से भी पंजीयन कराया जा सकता हैै।
समर कैम्प में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ मेमोरी मैनेजमेन्ट, टाईम मैनेजमेन्ट, व्यक्तित्व विकास का आधार दिव्य गुण, जीवन मूल्य, राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति में वृद्घि, आत्म विश्वास कैसे बढ़ाएँ? आदर्श दिनचर्या, ए टी एम ऑफ सक्सेस आदि विषयों पर अनुभवी वक्ताओं के रूचिकर व्याख्यान होंगे।
समर कैम्प के दौरान फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता, पेन्टिंग स्पर्धा, त्वरित वक्तव्य स्पर्धा एवं अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे। कैम्प का समापन रविवार 15 मई को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
दूरभाष: ०७७१- २२५३२५३,२२५४२५४
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल




















