Brahma Kumaris News
रविवार को शान्ति सरोवर में प्रशासनिक सम्मेलन
सादर प्रकाशनार्थ
छ.ग. के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित देश भर से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे
रविवार को शान्ति सरोवर में प्रशासनिक सम्मेलन
रायपुर, 22 अप्रेल 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर, रिट्रीट सेन्टर रायपुर में 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय प्रशासनिक सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश-भर से आए हुए प्रशासक प्रभाग के सदस्यगण हिस्सा लेंगे। विषय होगा-आध्यात्मिकता द्वारा प्रशासन में उत्कृष्टता।
पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बतलाया कि सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल अनुसूईया उइके करेंगी। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रमुख अतिथि छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा होंगे। प्रमुख उद्बोधन नई दिल्ली से पधारी प्रशासक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी आशा दीदी का होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में गृह सचिव अरूण देव गौतम, आईआईटी के डायरेक्टर रजत मूना और संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान भोपाल जोन की इन्चार्ज ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी योगानुभूति कराएंगी और माउण्ट आबू से आए ब्रह्माकुमार हरीश भाई प्रशासक सेवा प्रभाग की सेवाओं से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी कमला दीदी अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित करेंंगी।
समारोह का उद्देश्य बतलाते हुए उन्होंने कहा कि शासन की सबसे प्रमुख इकाई प्रशासक ही होते हैं। शासन की नीतियों और कार्यक्रमों को संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी इसी वर्ग पर होती है। यदि प्रशासकों में आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो प्रशासन को संवेदनशील और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।
सम्मेलन के अगले दिन से प्रशासकों के लिए सात दिवसीय नि:शुल्क राजयोग शिविर का आयोजन शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी सेवाकेन्द्र में किया जाएगा। इस शिविर में सुबह 7 से 8.30 अथवा शाम को 7 से 8.30 बजे में से कोई भी एक समय का चयन कर भाग लिया जा सकता है।
पत्रकार वार्ता में कमला दीदी के साथ प्रशासक प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी आशा दीदी भी उपस्थित थीं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, रायपुर
सम्पर्क: 9425502255
—
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल





















