Uncategorized
भाई दूज पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया
सेवा समाचार
भाई दूज पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया
रायपुर, 06 नवम्बर, 2021: भाई दूज के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री भ्राता भूपेश बघेल जी को क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी द्वारा आत्म स्मृति का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के साथ छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष भ्राता गिरीश देवांगन जी, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, ब्र.कु. वनिषा दीदी और ब्रह्माकुमार महेश भाई भी उपस्थित थे।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन : 0771- 2253253, 2254254




