Connect with us

Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाईन वेबीनार में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने भाग लिया

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऑनलाईन वेबीनार में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने भाग लिया
१. योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है…राज्यपाल
२. तनाव और मनोविकारों को दूर करने के लिए मेडिटेशन जरूरी…राज्यपाल
रायपुर, 21 जून, 2021: राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने कहा कि योग भारत की एक प्राचीन कला है जो कि हजारों वर्षों से अस्तित्व में है किन्तु इसे जन ख्याति तब मिली जब हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संध ने २१ जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से सारे विश्व में लोग न सिर्फ इसे जानने लगे हैं बल्कि लोगों में योग के प्रति रूचि भी बढ़ी है।
सुश्री उइके अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सोशल मीडिया यूट््यूब पर आनलाईन आयोजित वेबीनार को सम्बोधित कर रही थीं। विषय था- योगयुक्त जीवन, रोगमुक्त जीवन।
उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग को प्राय: लोग आसन और प्राणायाम तक ही सीमित मान लेते हैं परन्तु आसन और प्राणायाम तो प्रारम्भिक विधि मात्र हैं। योग की ध्यानावस्था में जाने की विधि को समझने के लिए राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा अत्यन्त आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि योगासनों से शरीर स्वस्थ हो सकता है किन्तु तनाव और काम, क्रोध आदि मनोविकारों को दूर करने के लिए मेडिटेशन यानि ध्यान पद्घति अधिक लाभकारी सिद्घ हो सकती है। मेडिटेशन शब्द लेटिन वर्ड मेडेरी से उत्पन्न हुआ है। जिसका अर्थ है- हिलिंग अर्थात स्वस्थ करना। मेडिटेशन हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है। राजयोगा मेडिटेशन के अभ्यास से कुख्यात अपराधियों के भी जीवन में अद्भुत परिवर्तन देखा गया है। योग शब्द की व्याख्या करें तो इसका शाब्दिक अर्थ होता है-जोडऩा। ब्रह्माकुमारी संस्थान में राजयोग के द्वारा अपने मन को सर्वशक्तिमान परमात्मा से जोडऩे की विधि सीखलाई जाती है। यह हमारे मन से चिन्ता, भय और तनाव आदि विकृतियों को दूर करने में बहुत लाभदायक साबित हो रही है।
जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि योग से हमारे कर्म श्रेष्ठ बनते हैं और कर्मों से हमारी स्थिति श्रेष्ठ बनती है। योग और कर्म का आपस में गहरा सम्बन्ध है। हमारे हर संकल्प, बोल और कर्म शुद्घ और पवित्र हों। उनमें कोई मैल न हो तनाव, दर्द, चिन्ता और प्रतिस्पर्धा न हो। इससे ही कर्मों में कुशलता आएगी। हमारा मन व्यक्ति, वस्तु और वैभव से प्रभावित न हो। हमारी आत्मा एक बैटरी की तरह है, उसे सर्वशक्तिवान परमात्मा से सम्बन्ध जोड़कर शक्तियों को अपने अन्दर भर लें। सुबह की शुरूआत अच्छे और श्रेष्ठ विचारों के साथ करना चाहिए। अध्यात्मिक किताबें पढ़ें। शरीर के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम जरूर करें लेकिन मन को स्वस्थ रखने के लिए राजयोगा मेडिटेशन को न भूलें।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महन्त ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान राजयोग के माध्यम से पूरे विश्व में शान्ति स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। विश्व के कोन-कोने में इसकी शाखाएं हैं। योग से कर्मों में कुशलता आती है। परमात्मा से शक्ति लेना ही राजयोग है। राजयोग से मन को शान्ति मिलती है। राजयोग मेडिटेशन परमात्मा तक पहुंचने का अच्छा माध्यम है। इस समय पूरा विश्व अशान्त है। ऐसे में हम दुनिया में शान्ति स्थापित करने में सहयोग करें।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव ने कहा कि योग भारतीय पद्घतियों की पुरातन क्रिया रही है। आज इसे अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। शरीर की शुद्घता के लिए इसका बहुत महत्व था। कोरोना के इलाज में प्राणायाम बहुत मददगार सिद्घ हुआ है। योग एक तरह का व्यायाम है। योग विज्ञान से भी जुड़ा है इससे स्वास्थ्य में बहुत लाभ मिलता है। योग से हमारे फेफड़ों में आक्सीजन का ठीक से संचार होता है। योग के लिए सही मार्गदर्शन और सही पद्घति का ज्ञान होना जरूरी है। हमें इसको बढ़ावा देने के लिए जगह उपलब्ध कराने पर विचार करना चाहिए।
माउण्ट आबू से अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार बृजमोहन भाई ने कहा कि अगर हम योगी जीवन बनाना चाहते हैं तो योग को गहराई से समझने की जरूरत है। योग हमें रोगी और भोगी जीवन से अलग करता है। ब्रह्माकुमारीज का इस वर्ष का स्लोगन है योगयुक्त जीवन, रोग मुक्त जीवन। सभी योगी बनें तो रोगमुक्त विश्व बनाने में हम मददगार बन सकते हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा योग आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से योग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्राय: हमारी दिनचर्या योग और व्यायाम से शुरू होती है। स्वस्थ रहने के लिए दवाई के साथ ही योग भी जरूरी है। वर्तमान कोरोना काल में वैश्विक महामारी के समय योग बहुत ही लाभकारी सिद्घ हो सकता है। बहुत सारी गम्भीर बीमारियों को योग से ठीक किया जा सकता है।
ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि हमें तीन बातों पर ध्यान देना होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए मन का शान्त, निर्भय और शक्तिशाली होना जरूरी है। आज लोगों के मन में चिन्ता, तनाव और भय व्याप्त है। निगेटिव विचार हमारे मन को कमजोर बना रहे हैं। इसका हल आध्यात्मिकता में छिपा है। राजयोग से हमें अपने मन को शक्तिशाली बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बतलाया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से पूरे विश्व में आज लाखों लोग जुड़े हुए हैं जो कि राजयोग को अपनाकर तनावमुक्त और शान्तिमय जीवन जी रहे हैं। मन की शान्ति के लिए मेडिटेशन के अलावा अन्य कोई दूसरा उपाय नहीं है।
अन्त में रायपुर की लोकप्रिय गायिका कु. शारदा नाथ ने सुन्दर आध्यात्मिक गीत गाकर भावविभोर कर दिया। वेबीनार का संचालन राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने किया।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254

Uncategorized

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने आज अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की

Published

on

By

रायपुर, (छ.ग.) 29 मई 2024: रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने आज अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात कर उन्हें शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में पधारने और यादगार स्वरूप वृक्षारोपण करने तथा ब्रह्माभोजन स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया। ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के साथ बीके रश्मि और बीके भावना दीदी भी थीं।

विदित हो कि राजधानी रायपुर के निकट अम्लेश्वर में अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा शिव पुराण कथा सुना रहे हैं जिसमें दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग बड़ी श्रद्घा से कथा श्रवण के लिए आते हैं। आयोजक बीके महेश भाई के परिचित थे। इसलिए आयोजकों ने बहनों को कार्यक्रम में पधारने के लिए पास भेजा था। कथा के अन्त में आरती के समय आयोजकों ने एनाउन्स करके बीके सविता दीदी को मंच पर बुलाया और पण्डित जी से मिलवाया।

बीके सविता दीदी ने उन्हें गुलदस्ता और शाल/श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। बाद में उन्हें छत्तीयगढ़ की सेवाओं से अवगत कराते हुए शान्ति सरोवर में पधारने और ब्रह्माभोजन स्वीकार करने का आग्रह किया।

Continue Reading

Uncategorized

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Published

on

By

 

बेटों को महिलाओं की इज्जत करना सिखलाना होगा… श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक
– महिलाओं की खुशहाली के लिए लैंगिक समानता जरूरी…श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक
– अध्यात्म से दूर होने से महिलाओं में सद्गुणों की कमी… ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी
– अध्यात्म से दूर होने के कारण परिवारों में बिखराव … ब्रह्माकुमारी सविता दीदी

रायपुर, 05 मार्च 2024: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में महिला जागृति आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। विषय था- महिला सशक्तिकरण के लिए सकारात्मक परिवर्तन ।

समारोह में बोलते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि बेटा और बेटी में भेद करके बेटियों को कमजोर बनाने की सदियों से चली आ रही परम्परा को बन्द करें। इस बदलाव की शुरूआत अपने घर से करनी होगी। जब तक यह भेदभाव करना खत्म नहीं करेंगे महिलाएं खुशहाल नहीं बन सकती है। आज जरूरत है कि हम बेटियों को दुर्गा के रूप में संस्कारित करें। बेटों को बेटियों की तरह और बेटियों को बेटों की तरह पालना शुरू करें। बेटों को महिलाओं की इज्जत करना सीखलाएं। जब घर में वह महिलाओं की इज्जत करना सीखेंगे तब वह बाहर जाकर महिलाओं का सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। फिर भी भारतीय समाज में महिलाओं को दूसरा दर्जा दिया जाता है इसके लिए महिलाएं स्वयं ही दोषी हैं। हम यह न सोचें कि बेटों से वंश आगे चलेगा क्योंकि यदि बहु ही नहीं होगी तो सृष्टि में उत्पत्ति कैसे होगी? घर में बेटी पैदा होने पर बहु को तंग न करें। हम बदलेंगे तो जग बदलेगा।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि नारी परिवार की धूरी है। वह घर को स्वर्ग बनाने वाली और बच्चों को सुसंस्कारित करने वाली है। आदिकाल से नारी पूज्यनीय और वन्दनीय रही है। आजकल वह भले ही आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से सशक्त हुयी है किन्तु अध्यात्म से दूर होने के कारण उसके अन्दर सहनशीलता, नम्रता और मधुरता जैसे सद्गुणों की कमी हो गयी है। आध्यात्मिकता को अपनाने से हमें समस्याओं का सामना करने की शक्ति मिलती है। राजयोग के अभ्यास से आत्मा का सम्बन्ध परमात्मा से जोड़कर उनसे शक्तियाँ प्राप्त कर महिला फिर शिवशक्ति बन सकती है।

जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि महिला ईंट और गारे के मकान को घर बनाती है। बच्चों को शिक्षित और संस्कारित कर वह घर, परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करती है। शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। माताओं पर यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षा बच्चों को कुमार्ग पर गिरने नहीं देगा और संस्कार उसे डूबने नहीं देगा।

पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज की भूतपूर्व डीन डॉ. आभा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण से आशय उसके सर्वांगीण विकास से है। डॉ. अम्बेडकर ने कहा था कि किसी समाज की प्रगति के बारे में जानना हो तो उस समाज की महिलाओं को देखो। उसके बारे में जान लेने से समाज की स्थिति का पता चल जाएगा। समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई महिलाएं हैं। इस पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं की शिक्षा से लेकर शादी तक सब कुछ पुरूष ही तय करता है। इसमें पुरूष और स्त्री दोनों की समान भागीदारी जरूरी है। दायित्व निर्वाह करने के चक्कर में बेटियों की जल्दी शादी नहीं करनी चाहिए।

रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि एक समय था जब समाज में खुशहाली थी। संयुक्त परिवार में सभी मिल-जुलकर रहते थे। एक दूसरे का सम्मान करते थे। किन्तु आज आध्यात्मिक शिक्षा से दूर होने के कारण परिवारों में बिखराव आ रहा है। जीवन में खुशी के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। सकारात्मक सोच रखें, एक-दूसरे की भावना का सम्मान करना सीख जाएं तो परिवार  में खुशहाली आ सकती है।

वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल ने कहा कि सारे विश्व में ब्रह्माकुमारी संस्थान अकेली ऐसी संस्थान है जिसका आद्योपान्त संचालन नारी शक्ति के द्वारा किया जाता है। उन्होंने सभा में उपस्थित महिलाओं से आध्यात्मिकता को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि अपने जीवन में परिवर्तन लाकर ही हम विश्व परिवर्तन के कार्य में मददगार बन सकते हैं।

Continue Reading

Brahmakumaris Raipur

भाई दूज पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने राज्यपाल सहित अनेक वीआईपीज को तिलक लगाया

Published

on

By

भाई दूज पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने राज्यपाल सहित अनेक वीआईपीज को तिलक लगाया

रायपुर, 15 नवम्बर, 2023: भाई दूज के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के माननीय राज्यपाल भ्राता बिश्वभूषण हरिचन्दन जी और महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल रमेश बैस जी (जो कि दीपावली मनाने के लिए मुम्बई से अपने घर रायपुर आए हुए थे) को रायपुर संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी के द्वारा आत्म स्मृति का तिलक लगाकर मुख मीठा कराया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने छ.ग. उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एवं वर्तमान में छ.ग. राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा जी, दैनिक भास्कर के स्टेट एडीटर भ्राता शिव दुबे जी, पत्रिका के स्टेट एडीटर भ्राता राजेश लाहोटी जी, हरिभूमि के प्रधान सम्पादक भ्राता हिमांशु द्विवेदी जी, पूर्व मंत्री भ्राता बृजमोहन अग्रवाल जी, सूचना आयुक्त भ्राता अशोक अग्रवाल जी (आईएएस), पूर्व मंत्री भ्राता विधान मिश्रा जी आदि को भी भाई दूज क तिलक लगाकर दीपावली का ईश्वरीय प्रसाद (टोली) प्रदान किया।

Continue Reading

News