Connect with us

Uncategorized

विश्व हृदय दिवस पर 29 सितम्बर को प्रात: 10 बजे यू-ट्यूब पर वेबीनार

Published

on

विश्व हृदय दिवस पर 29 सितम्बर को प्रात: 10 बजे यू-ट्यूब पर वेबीनार

ओम शांति
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ,रायपुर शांति सरोवर द्वारा 29 सितम्बर को *” विश्व हृदय दिवस” (World Heart Day)* के उपलक्ष्य में ऑनलाइन वेबीनार रखा गया है।
अत: आप सभी ये प्रोग्राम अवश्य देखिएगा।

*विषय- Truthful Heart Clean Heart – Happy & Healthy Heart (सच्ची दिल – साफ दिल, स्वस्थ और खुशनुमा दिल…)*

*दिनांक – मंगलवार 29 सितम्बर 2020*

*समय – प्रातः ठीक 10 बजे*

इस प्रोग्राम को देखने के लिए☝️ ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें।🙏

रायपुर, 28 सितम्बर: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग द्वारा मंगलवार 29 सितम्बर को सुबह 10.00 बजे सोशल मीडिया यू-ट्यूब पर ऑनलाईन वेबीनार आयोजित किया गया है। जिसका विषय होगा-सच्ची दिल की निशानी साफ दिल, स्वच्छ और खुशहाल दिल।

चर्चा में प्रतिभागी होंगे ग्लोबल हॉस्पीटल एण्ड ट्रामा सेन्टर माउण्ट आबू के डायरेक्टर डॉ. सतीश गुप्ता, जी.बी.पन्त हॉस्पीटल नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. मोहित दयाल गुप्ता, मुम्बई के हेल्थ ट्रेनर एवं प्रोफेसर डॉ. दिलीप नलगे, एस.एम.सी. हॉस्पीटल रायपुर के डायरेक्टर डॉ. सतीश सूर्यवंशी, शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी और इन्दौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी।

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया है कि यूट्यूब पर शान्ति सरोवर रायपुर टाईप करते ही आप इस वेबीनार से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी को वेबीनार का लिंक चाहिए तो दूरभाष कमांक 2253253 और 2254254 पर सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254

—
सबका भला हो, सब सुख पाएं

Continue Reading