News
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में १६ जून को योग महोत्सव का शुभारम्भ
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में १६ जून को योग महोत्सव का शुभारम्भ
रायपुर, १५ जून, २०१८: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा १६ से २१ जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार, १६ जून को शाम ६.०० बजे किया जाएगा। विषय होगा: राजयोग मेडिटेशन और तनावमुक्त जीवन।।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में बतलाया गया है कि समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पावर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड के चेयरमैन शैलेन्द्र शुक्ला होंगे। विशिष्ट अतिथि पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. के कुलपति डॉ. केसरी लाल वर्मा होंगेे तथा अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी करेंगी। विषय को स्पष्ट करने के लिए प्रमुख उद्बोधन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अदिति बहन का होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत ३३ वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के १४० देशों में एक साथ और एक ही समय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन शाम को ६.३० बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँमिलकर राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सारे विश्व में पवित्रता और शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।
२२ जून से राजयोग अनुभूति शिविर
राजयोग मेडिटेशन सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह ७ से ८.०० एवं शाम को ७ से ८.०० बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है। सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर लाभ लिया जा सकता है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo


