Connect with us

News

ब्रह्माकुमारी संस्थान के रायपुर सेवाकेन्द्र को  विश्व पर्यावरण हीरो सम्मान…

Published

on

संयुक्त राष्ट्र ने दिया सम्मान-

ब्रह्माकुमारी संस्थान के रायपुर सेवाकेन्द्र को  विश्व पर्यावरण हीरो सम्मान…

रायपुर, १२ जून, २०१९: संयुक्त राष्ट्र संघ की विश्व पर्यावरण दिवस टीम ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रायपुर सेवाकेन्द्र को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए पर्यावरण हीरो घोषित कर सम्मानित किया है। साथ ही वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वृक्षारोपण करने पर सराहना करते हुए प्रमाण पत्र जारी कर धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ०५ जून को शान्ति सरोवर रायपुर में पर्यावरण महोत्सव मनाया गया था। जिसका विषय था-पर्यावरण सरंक्षण और हमारा दायित्व। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रधान मुख्य वन सरंक्षक मुदित कुमार एवं क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने भाग लिया था। समारोह में वन तथा जल सरंक्षण के उपायों पर चर्चा की गई थी।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४

Continue Reading