Connect with us

News

शान्ति सरोवर में कल से सजेगी नौ देवियों की चैतन्य झाँकी

Published

on

शान्ति सरोवर में कल से सजेगी नौ देवियों की चैतन्य झाँकी

रायपुर, ०९ सितम्बर,२०१८: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर में बुधवार, १० से शुकवार, १९ अक्टूबर, २०१८ तक नौ देवियों की चैतन्य झाँकी सजायी जा रही है। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को ६ से रात्रि १० बजे तक चैतन्य देवियों के दर्शन कर सकेंगे। झाँकी का उद्घाटन राज्य उपभोक्ता प्रतितोषण आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बाजपेयी करेंगे।
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों -मॉं दुर्गा, श्री लक्ष्मी, सरस्वती, काली, गायत्री वैष्णो देवी, मीनाक्षी, सन्तोषी माता और उमादेवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। ब्रह्माकुमारी बहनें जिन्होंने
राजयोग की सतत् साधना और गहन तपस्या के फलस्वरूप मन की एकाग्रता एवं शारीरिक स्थिरता को यहाँ तक प्राप्त कर लिया है कि जब वह चैतन्य देवियों के रूप में विराजित होती हैं तो वह सजीव होते हुए भी एकदम निर्जीव मूर्तियों के समान प्रतीत होती हैं। कुछ पल उस वातावरण में बैठने से दर्शकों को उनके द्वारा प्रवाहित शान्ति और शक्ति के प्रकम्पनों की अलौकिक अनुभूति होती है।
इस अवसर पर जीवन में सच्ची सुख और शान्ति का अनुभव करने के लिए नवरात्रि
के बाद ब्रह्माकुमारी संस्थान के शान्ति सरोवर एवं चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों पर २० अक्टूबर से सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रात: ७ से ८.३० अथवा सायं ७ से ८.३० बजे में से किसी भी एक सत्र में भाग लेकर लाभ
उठाया जा सकता है।

प्रेषक : मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शान्ति सरोवर, रायपुर फोन: ०७७१- २२५३२५३, २२५४२५४

Continue Reading